Posts

जीवन उद्धार  दुखो  से डर कर  कभी, देखो तुम न मायूस होना , दूसरों  की खुशनसीबी  देख कभी आँखें नम  न करना !  इस स्वार्थी  जगत में , निंदा  से  कभी न विचलित  होना , सत्य की डगर मुश्किल है , झूठ के आगे न कभी शीश नवाना , उच्च  चिन्तन के बहाव में , समाज सुधार हेतु सदैव प्रेरित होना , जीवन की सुख दुःख   धारा  में , तुम  ज्ञान की ज्योत जलाना ! दीन दुखियों की सेवा में , तुम  कभी हतास मत होना , दूसरों  के जीवन उद्धार  में , कभी तुम अपना ईमान न डगमगाना ! खतरों से घबराकर  ,कर्तव्य पथ से कभी विचलित न होना , स्वहित त्याग कर ही   तुम भी सबके संग हरदम मुस्कुराना !
Image
बदलते वक्त में कलमकार. कलमकार के शब्दों में अब समाज कैसे प्रतिबिंबित हो, रोटी के जुगाड़ में कागज और स्याही भी जब रूठी हो, जब दुनिया के अफ़साने लिखने की कीमत भी न मिले, अपने ही बिखरे सपनों को देख मन क्यों न द्रवित हो। समाज की धड़कन कलमकार की पूछ जब न होती हो, सच को सच लिखने वालों की जब न कद्र होती हो, जीवन के विद्यालय में जब अँधेरे में छुपना पड़ जाए, भ्रष्टाचार से बिकती कलामों पर मन द्रवित क्यों न हो। कलमकार के शब्दों में जब इंसानियत ही मिटने लगे, वेदनाओं को अब चाटुकारिता का आडम्बर प्यारा लगे। कलमकार के जीवन में रसखान बनना है आसान नहीं, भरकर उदासी जेबों में लेखन करने में कोई शान नहीं, सच की धारा में अपना अस्तित्व निखार लेना मुश्किल, एवरेस्ट की चोटी चढ़ना जैसा भी दुष्कर है काम नही । कलमकार को बदलते वक़्त के साथ कदम मिलाना होगा, सत्य और निष्ठा के प्रति हर दायित्व को निबाहना होगा। सामाजिक विसंगतियों से उसको समाज को बचाना होगा, अपनी कलम की धार से सब कुरीतियाँ नष्ठ करना होगा।
Image
प्रेम प्रेम तो  है जीवन श्रृंगार , लाती है खुशियों की बहार , अंतर्मन में बसती  सौंधी खुशबू सी , सुदृढ़ रिश्तों का उत्तम आधार ! सुंदर गीतों से झंकृत संसार ,   प्रेम के  बोल हैं जिसके श्रृंगार , जीवन में प्रेम है ब्रह्मानंद , खोलती सदा उन्नति के द्वार ! प्रेम भावनाओ का है संसार , सुंदर अहसासों का सुदृश्य द्वार , खिलता जिससे मन आँगन , दिलों  का होता जिससे सुंदर श्रृंगार !
Image
ग्राम की शान   यादों के पन्नो से , बचपन की गलियारों में , गाँव की सोंधी माटी की , पावन खुशबू , खो गयी शहर के प्रदूषण में ! भोर की किरणों संग , खिलता था हर घर आँगन , प्रकृति के हर जीव की गूंजती थी , मधुर संगीत , खो गयी शहरी वाहनों के शोर में ! पनघट पर गाती नार , मिलकर करते थे हर कार्य , गाँव की बन धडकन देती थी , एकता का संचार , खो गयी शहरी स्वार्थी गलियों में ! चरवाहों की हंकार  मवेशियों के हर दल का  कूदना फाँदना बनता था , जीवन की मुस्कान , खो गयी शहरी आपाधापी में ! बैलगाड़ी की टन टन , बच्चों की मस्ती की सवारी बन , ग्राम अर्थव्यवस्था का होता साधन , ग्राम की शान , खो गयी वाहनों के बढ़ते रैले में ! प्रेम और सौहादर्य का प्रतीक , ग्रामीणों का सादगी भरा जीवन , आम पीपल की छाँव तले , बढ़ता जिनका बचपन , खो गया शहरी आधुनिकता के प्रवाह में ! आज शहरी चकाचौंध से दूर , परिकल्पनाओं के आंगन में , ढूंढ रही यादों की अमिट छाप , वे अनमोल क्षण  खो गए जो शहरी जीवन की दिनचर्या में !
Image
मानवता जग पर पल पल बढ़ते जीवन संघर्ष , धरा पर कैसे हो फिर मानव उत्कर्ष , कलुषित मानवता की परिणिति से बाधित , क्या फिर से मात्र युद्ध होगा निष्कर्ष ? मृत आदर्शों की आधारशिला , जर्जर कर रही जनजीवन , संस्कृति विकास को न्योछावर , जरूरी एक सजग सुगठित संगठन ! जीवन गति का अवरोध क्रोध , मानव साम्राज्य का विध्वंशक , नव संस्कृति निर्माण की लगायें पौध , कारवाँ बढे मानवता बने उसकी परिचायक ! भू प्रेमी निष्ठुर मन का काफिला , बढ़ा रहा अपना आतंक साम्राज्य , दैत्य वंशज का न हो विस्तारण , बढाओ मनुजता दल का निडर साम्राज्य ! बढ़ते आतंक के मरुस्थल पर , मानवता की फसल लगाओ , खून की नदी बहाने वालों को , आत्म निरिक्षण का सुमार्ग दिखाओ !
Image
मैं और तुम (  नर  और नारी ) नारी तुम मेरे जीवन संगिनी नही प्राण उर्जा हो , तुम्हारे   हर अक्ष का मैं सदा ऋणी रहा और रहूँगा,  सीता, सावित्री,अहिल्या ,कुंती ,द्रोपदी,गांधारी , सब रूपों को पाने का मैंने साहस दुस्साहस किया,  तुमने दया की सम्बल बन सदा मेरा सत्कार किया,  तुम सब रूपों में बनी भारतीय संस्कृति की परिचायक , मेरे मरने पर तुम कभी रणचंडी ,कभी सती कहलाई , मेरे हर जुल्म को तूने सहर्ष स्वीकार किया , मद मैं चूर मैंने तेरा कभी सम्मान कभी अपमान किया , मैंने तेरे तीन रूपों को सदा पूजा और पूजता रहूँगा , पर आज मै और मेरा अस्तित्व तेरी नजरों में क्यूँ गिर गया ? अपने अस्तित्व की लडाई में तूने मेरा तिरस्कार किया , बसनो को कम करना, मर्यादा की सीमा लाँघना क्यूँ तूने सीख लिया ? हम हैं महान अपनी सारी संस्कृति गौरवशाली है ,क्यूँ तूने इसे खंडित किया ? पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर तूने माँ दुर्गा का अपमान किया , आज गाली स्वरूप लगती नारी जबसे तूने मदिरा पान किया , नग्नता की सीमा लांघकर तूने क्या गौरव शोहरत हासिल किया , तेरी इस भूल देख  आज बन गयी अभिश...
 एक चिंतन ---निसदिन  मद का  प्याला   पीकर भटक रहा इंसान , अपने अंतर्मन में विष घोल रहा निसदिन ! रिश्तों के बरगद पर बढ़ रही लालच की बेल , प्रीत की डोरी पर वैमनस्य की छाया पनप रही निसदिन ! धरती माँ की अनगिनत अभिशापित बेटियां , पथरायी आँखों से मुकदर का फैसला देखती निसदिन ! सफ़र ए जिन्दगी  में नीरीव रह गयी इंसानियत , अंगूरी जाम में लिप्त रहता शैतान निसदिन ! देह के सौन्दरीयकर्ण से बाधित मन , अप्राकृतिक प्रसाधनो से भ्रमित होता निसदिन ! मृत दमित मन को जगाने वाले दीप , भजनामृत का मधुर जाम पिलाते निसदिन !
BAITHE THALE मंजिल पाने के लिए बढ़ते सभी  नकरात्मक सोच से उलझते सभी  फौलादी हौसलों से मिलती राहे नयी  सकरात्मक चितन से मिटते भ्रम सभी ....सुनीता  2 इस जग में इंसानियत बेपर्दा जबसे हो गयी , उसी जग में हैवानियत मगरूर तबसे हो गयी , प्रेमी दिलों में फासले अब बढ़ने लगे , वीरानियों में अब जिन्दगी सिसकने लग गयी ! 3 जब कभी अनाज की बरबादी देख रोता किसी का मन , जब कभी देखो डूबे संताप में किसी का घर आँगन , वह जो अपना जीवन जननी मातृभूमि को समर्पित करता , तब समझ लेना वह है माटी का सच्चा उपासक किसान !. 4 माँ की दुआओ में असर इतना , बंदे को कामयाब बना देता कितना , डूबाने का खतरा कोई मोल लेता नहीं , दरिया भी देखता उसका असर इतना ! .. 5 संयुक्त परिवार को समझ बेड़ियाँ , एकल परिवार की पहन चूड़ियाँ , संस्कार विहीन हो रहा समाज , बुढ़ापा बनी अब दुःख भरी घड़ियाँ ! 6 जीवन की सरहद के उस पार प्रभु का द्वार , मानवता रुपी जहाज पर होकर सभी सवार , भूलें सभी वैर वैमनस्य का अब क्रूर खेल , दुनिया में बसा लें अमन चैन का सुंदर संसार ! 7 जिन्दगी के फलसफे में नित्य नए अनु...
Image
चीनी हुयी फीकी    हमको आपको मधुमेह हो न हो  जेब में नोटों की भरमार हो न हो  सरकार देखिये कितनी फिक्रमंद है  आपको  मधुमेह  से बचा रही है  भारत  समस्त विश्व  में  मीठा  देश  मिठाईयों  से  देता सबको शुभसंदेश  चीनी  को दी है  महंगाई की सौगात  करिए सभी इस  परिवर्तन का सुस्वागत  मधुमेह सम्पन्न  देश  से कुविख्यात  चीनी  महँगी हुई , होगी अब  नई  शुरुवात  जीवन में इस कृत्रिम   मिठास को  भूलें  मानवतावाद की मिठास  हर दिल में घोलें  मीठे बोलों से कर दिन की मधुर शुरुवात  फीकी चाय  मीठे वचन  में अंतर जान  रसगुल्ले  रह जायें फीके तो  नहीं कोई बात   मधुमेह  के जंजाल  से पा लो अब निजात  सभी सम्मानित प्रेरको  को सादर नमस्कार !
Image
कवि मन जीवन की संभावना रहस्यमयी भयावह स्मृति विस्मृति के आँचल कवि मन मन का भटकाव उन्मुक्त उड़ान का सुदृश्य दर्पण बनता कवि मन समस्यायों का सुलगना पन्नो पर उकेरना समाजसेवा हेतु अर्पित सदैव सजग कवि मन दर्द की पराकाष्ठा पर रिश्तों में सम्भावना तलाशता सदैव यह जिज्ञासु कवि मन समाज के हर रंग का अदभुत दर्शन सुनहरे सपनो का सूक्ष्मदर्शी कवि मन शब्दों का उपवन भावों का गुलशन छूता हर अंतर्मन बने समय साक्ष्य कवि मन सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार !
Image
रेत  से सपने  सपनो की उड़ान   वक्त  का पहरा  बोझिल सांसे  हौसले  बुलंद  मन की गति  चंचल   होती  यादों  की परछाईयाँ  तिलस्मी  उचाईयां  बरबस  खींचती  भटकाती ,पटकती  यथार्थ  के  बेदर्द मरुस्थल  जहाँ  सपने  बिखर जाते हैं  मन के इर्दगिर्द  निष्ठुर  रेत  समान 
Image
  यूँ बने हम भी मूर्ख   वक़्त का परिंदा  कबका उड़ गया किन्तु आज भी मीठी यादे  मन को गुदगुदा जाती है ! बात उस समय की है जब हमारी स्नातकोतर  की परीक्षाएं होने वाली थी ! मैं किसी कारणवश  अपने गाँव चली गयी थी जब  वापिस आई तो परीक्षा में एक दिन शेष था ! परीक्षा सारिणी  घर पर आ चुकी थी तो देखा हमारी परीक्षा 30 मार्च  से आरम्भ  थी , पहली तारीख को कोई परीक्षा न होने के कारण  मैंने अपनी सखी रजनी  संग ,  कॉलेज के सहपाठियों को  बेवकूफ बनाने की योजना बना ली  ! फिर क्या था 29 मार्च को  रजनी और मैंने  साथ मिलकर सभी के लिए कुछ न कुछ सोच कर खूब खुश हो रहे थे ! उसके बाद हमने अपनी प्रथम परचा 30 को देकर  2 तारीख के पर्चे की तैयारी  कर ली थी !31 तारीख साय को हमारे एक सहपाठी  हर्ष  का पेजर  पर मैसेज  आया कि  कल  मेडिसिन की थीसिस जमा करने हैं ,समय 10 बजे ! बस सारी  योजना की मस्ती काफूर हो गयी और रात को 2 बजे तक मौखिक की  तैयारी ...
Image
इंसानियत इंसानियत चरमरा उठी  पाषाण  ह्रदयों के प्रहार से  शब्द  बिखर गए  भावों  की गरिमा  बिक रही सरे बाज़ार  कदम ठिठक  गए  रूह  रुसवा  हुई  मित्रता की ठगी से  आचरण की विभस्ता  मन की कोमलता  पर वज्रपात  करती  आज की संवेदनहीनता  रिश्तों  में  आडंबर  कागजी  भावनाएं  मुर्दादिल  इंसान  वहशी  ख्वाहिशे  चित्कारती  धरती  गरजता  आसमां  दहला  रही अंतर्मन  क्यूकर  विश्वाश  करे  मनुजता  खो गयी कहीं  बहिनों   का सत्कार नहीं  बेटियों  की चाह नहीं  प्रेयसियों  के पीछे  रहना  अर्धांगिनी हो शालीनता भरी  बेटियों के दहेज़  पर बवाल  बहुओं  को दहेज  संग अपनाना  कराह रही है हर कोख  नीलाम होती तुलसी  सुर्ख़ियों  में कत्लेआम  निरुतर सवाल   अपराधी  बलव...
Image
भारत माँ *********** भारत  को हमने माँ की उपाधि दी ही क्यों ? जब लूटनी ही थी उसकी अस्मत गली गली ! ममता की छावनी  से भी नवाजा  क्यों ? जब उसके आँचल  की लाज का मोह नही ! उसको बसनरहित  करने दुर्योधन  बन  रहे  हो  क्यों ? कबसे अपनी अमूल्य  निधि को विदेशों में  छुपा  रहे हो ! आपसी रंजिसों  से खून की होली तक क्यों ? पडोसी मुल्कों को जैसे घात का मौका दे रहे हो ! नशे की ओर  अपने नौजवानों  को धकेलकर क्यों ? अपनी अर्थव्यवस्था  को कमजोर कर रहे हो ! नशे के आगोश में बच्चे बन रहे दरिन्दे क्यों ? अब हर माँ बहन बेटी  को खून के आँसू  रुला रहे हो  ! डूब रही देश की कश्ती  बदल रहा मौसमी मिजाज क्यों ? आज घर घर में ' आतंक '  का क्रूर साया  ले रहा जन्म ! घट रही मानवीय संवेदनाएं कीकड़ बन रही भावनाएं क्यों ? महंगाई , भ्रस्टाचार  ,दुराचार ,हिंसा अब बन गए माँ का श्रृंगार ! त्योहारों की गरिमा बन रही फूहड़त...
Image
आज ' विश्व गौरैया दिवस ' है ......  सभी प्रकृति प्रेमियों को शुभकामनाये  गौरिया  जाने तू कहाँ गयी  हमारी बचपन की  प्रेरणा  प्यारी गौरिया  तेरा फुदकना  मेरे आँगन सुबह साँझ बजती थी कानो में मीठी धुन सुबह मेरी खिड़की से अंदर आती बनकर मेरी प्रिय सखी किताबों पर चोंच मारती तुम मानो कहती तुम समझती हो दुनिया के अनंत रहस्य तुम बिन आज सूनी .. मेरी खिड़की रोज निहारु बाट शायद तुम खेल रही कोई खेल नया मानव को जागृत करने का कोई नया दिलचस्प खेल पर मेरी उदासी तेरे चहकने पर होगी खत्म बस बहुत हुआ अब न सता आ लौट आ अपने घर प्रिय सखी तुझ बिन सूना मेरा आँगन ....