पर्यावरण  

प्रदूषण का फैलता विकराल साम्राज्य,
क्या नहीं पर्यावरण को डस रहा ?
धुँआ, जल, खाद्य प्रदार्थ, जिसकी भेंट चढ़ रहा I 

पालीथिन का फैलता विकराल साम्राज्य,
क्या नहीं पर्यावरण को डस रहा ?
बढ़ते इसके दुरूपयोग से किसका स्वस्थ्य भेंट चढ़ रहा I

वन्नोंमूलन का फैलता विकराल साम्राज्य,
क्या नहीं पर्यावरण को डस रहा ?
प्राकृतिक असंतुलन का जिम्मेदार धरा विनाश का कारण बन रहा I 

खनन का फैलता विकराल साम्राज्य ,
क्या नहीं पर्यावरण को डस रहा ?
प्राकृतिक  आपदाएं व् विनाश  का कारण बन रहा I 

मिलावट  का फैलता साम्राज्य ,
क्या नहीं पर्यावरण को डस रहा ?
जीवन रुपी अनमोल सम्पति जिसके भेंट चढ़ रही I

आयें मनन  करें व् शपथ लें ,
क्या नहीं पर्यावरण हमसे संभल रहा ?
प्रदुषण ,पालीथिन, वन्नोंमूलन ,खनन व् मिलावट को
अब हम सब मिलकर त्यागें !!

 

Popular posts from this blog